रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बीते दिनों सड़क दुर्घटना में दादा पोते की मौके पर ही मौत हो गई थी वही पिता की इलाज के दौरान दूसरे दिन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई थी इस हृदय विदारक घटना के बाद आज विधायक बृहस्पत सिंह मृतको के शोक संतप्त परिवार को ढांढस देने पहुंचे वही 20 हजार रुपय की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से चर्चा कर शासन की योजनाओं का लाभ मृतको के परिजनों को दिलाने की बात कही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चुमरा के रामसेवक सिंह उम्र 65 वर्ष अपने पुत्र जयकरण सिंह उम्र 42 वर्ष एवं पोता देव प्रकाश सिंह उम्र 20 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से लावा जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दादा पोते की मौके पर ही मौत हो गई थी वही पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। विधायक बृहस्पत सिंह मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे जहा उन्होंने 20 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वही कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से चर्चा कर मृतक के परिजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। इस दौरान जसवंत सिंह, दिलीप गुप्ता, रमेश यादव ,नौशाद आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

दुर्घटना में शामिल ट्रक का जल्द पता लगाने के लिए निर्देश………. विधायक ने विजय नगर चौकी प्रभारी को दुर्घटना में शामिल ट्रक का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए विजय नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक सीसीटीवी फुटेज में आ गया है उसका नंबर पता करने की कोशिश कर रहे हैं जल्द उसका नंबर पता करके अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

Categorized in: