अंबिकापुर। भाजपा प्रदेश संगठन के कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज तथा पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भूपेश सरकार के खिलाफ जोशो-खरोश के साथ जेल भरो आंदोलन किया।
हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय से भूपेश सरकार के 19 शर्तों वाले तुगलकी आदेश के खिलाफ हुंकार भरते हुए भाजपा की रैली घड़ी चौक पहुंची, जहां पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को पार करते हुए जिला कलेक्टर ऑफिस के गेट पर पहुंच कर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और 19 बिंदुओं के आदेश की प्रतियां जलाई। इस अवसर पर रैली का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार आम जनता के अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है, जिसे भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी। यदि 19 बिंदुओं वाला तुगलकी आदेश वापस नहीं हुआ तो यह जेल भरो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, राजाराम भगत, अभिमन्यु गुप्ता, देवनाथ पैकरा, फुलेश्वरी सिंह, अंबिकेश केसरी, प्रशांत त्रिपाठी, विनोद हर्ष, डीके पुरिया, आलोक दुबे, राधेश्याम ठाकुर, विकास पांडेय, मंजूषा भगत, विजय व्यापारी, मधु चौदाहा, मनोज गुप्ता, अनिल अग्रवाल, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, मधुसूदन शुक्ला, संजय सोनी, दिनेश साहू, वैभव सिंह देव, अनिल सिंह, रजनीश पांडेय, बालकनाथ यादव, राजू राम, राम केश्वर राजवाड़े, महेंद्र सिंह, गुरु शरण सिंह, दीपक तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, अजय प्रताप सिंह, सर्वेश तिवारी, नकुल सोनकर, विश्वविजय तोमर, संजू वर्मा, जितेंद्र सोनी, राजेंद्र जयसवाल, जन्मजय मिश्रा, अनिल जायसवाल, रमेश जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा, विनोद दुबे, दूधनाथ गोस्वामी, टिन्नी बाबरा, बलराम जायसवाल, राजबहादुर शास्त्री, रविन्द्र भारती, मनीष सिंह, हरमिंदर सिंह टिन्नी, मनोज कंसारी, सोनू तिग्गा, उमा पांडेय, छोटू थॉमस, धनराम नागेश, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा, दिनेश गुप्ता, रामपुकार यादव, निश्चल सिंह, संजीव सेठ, प्रमोद दुबे, मयंक गुप्ता, सोलु सिंह, दीपक यादव तथा सक्षम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: