ओड़गी लव दुुुबेे- छ:ग शासन के संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक पारस नाथ राजवाडे द्वारा ग्राम पंचायत इंदरपुर वि ख ओडगी मे सात लाख के लागत से स्वीकृत सांस्कृतिक भवन का भूमि पूजन किया।

विदित हो विगत वर्ष रामायण प्रतियोगिता के समापन समारोह मे समिति के मांग पर भवन स्वीकृत करने की घोषणा किया गया था, जिसका आज भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजवाडे ने कहा क्षेत्र मे विकास कार्यों के साथ अपने संस्कृति के संरक्षण संबंधी कार्यों पर सदैव प्राथमिकता रहेगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनिहारीलाल पैकरा जनपद अध्यक्ष ने अपने संबोधन मे शासन के योजनाओं की जानकारी दिए, वही शिवबालक राम यादव जनपद उपाध्यक्ष द्वारा स्वागत उद्बोधन तथा तहसीलदार ओडगी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मे संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाडे के साथ मनिहारीलाल पैकरा जनपद अध्यक्ष, शिवबालक राम यादव जनपद उपाध्यक्ष, नमस्ते सिंह  lजनपद सदस्य, रावेन्द्र प्रताप सिंह, गौतम कुशवाहा, राजूयादव महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी ओडगी , हीरालाल राजवाडे, गया प्रसाद,धर्म पाल गुप्ता,  लवकेश गुर्जर, पिंटू गुर्जर,शिव प्रसाद सिंह , राजाराम यादव, लक्षमण यादव, रामपाल  यादव , मुनेश्वर राजवाडे, हौसला राजवाडे, शान्ता प्रसाद राजवाडे , राधेकृष्ण यादव, धर्मेन्द्र यादव, कमलेश यादव ,भागीरथी  यादव, सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Categorized in: