रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) अविभाजित जिला सरगुजा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम जी को जन्म दिन के अवसर पर उनके रिश्तेदारों एवं सैकड़ों समर्थकों ने व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक एवं ट्विटर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कई जगहों पर तो उनके समर्थकों ने केक काटकर एक दूसरे को मुंह मीठा करा कर उनके जन्मदिन को मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा नेताम ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर आप लोगों का आशीर्वाद एवं स्नेह मिला यह मेरे लिए सम्मान की बात है। श्रीमती पुष्पा नेताम ने कहा कि मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली मानति हूं जिन्हें आप लोगों का इतना स्नेह मिल रहा है। यह मेरे लिए अनमोल पूंजी है जिसे सदा सहेज कर रखना है। आगे उन्होंने ने कहा कि पैसा कमाना आसान है लेकिन स्नेह व सम्मान कमाना मुश्किल है। मुझे अपने जीवन में हमेशा जनता का आशीर्वाद और स्नेह मिला है यही मेरी सबसे अनमोल पूंजी है।

Categorized in: