बलरामपुर(राजेन्द्र ठाकुर)- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के श्यामलाल धावड़े ने आज जिले के छठवें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2008 बैच के आई0ए0एस0 अधिकारी दिनांक 25 मई को सचिव सामान्य प्रशासन छत्तीसगढ़ के द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित होकर वर्तमान में बलरामपुर में पदस्थ हुए है एवं पूर्व कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा का स्थानांतरण कलेक्टर सरगुजा के रुप में किया गया है। श्यामलाल धावड़े इससे पूर्व गरियाबंद जिले के कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान जिला कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवीन कलेक्टर का स्वागत किया एवं शुभकामनाए दी है।

Categorized in: