अंबिकापुर – 30 मई को मोदी सरकार के दुसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आह्वान पर भाजपा व्यक्तिगत संपर्क, डिजिटल संवाद तथा वर्चुवल रैली के माध्यम से जनसंवाद का व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है।

यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बताया कि आगामी 30मई को केन्द्र की मोदी 2 सरकार के सफलतम एक वर्ष पूर्ण हो रहे हैं जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनता के बीच जाऐंगे।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा जी फेसबुक लाइव के माध्यम से देश के करोडों लोगों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। अखिलेष सोनी ने बताया कि केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जिसने इतिहास बनाया है जैसे तीन तलाक बिल का पास होना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करना व लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाना, नागरिकता कानून में संशोधन विधेयक पास होना इत्यादि इसके अतिरिक्त कोविड 19 से विश्व के अन्य देशों के मुकाबले सही समय पर लाक डाऊन का निर्णय कर बेहतर तरीके से लडना व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वदेशी व आत्म निर्भर भारत की ओर देश को प्रेरित करना साथ ही कोरोना से प्रभावित हुए देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए उठाए गए जरूरी कदम तथा देश के करोडों गरीब, मजदूरों, किसानों तथा देशवासियों के लिए 20 लाख करोड के राहत पैकेज की घोषणा सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय जिसने आम जनता को इस वैश्विक महामारी से मुकाबले के समय राहत दी है इसकी चर्चा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता करेंगे।
उन्होने भाजपा के पदाधिकारीयों मंडल अध्यक्षों सहित समस्त कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की है।

Categorized in: