पुलिस ने नाबालिक गिरोह से चोरी का 40 हजार नगद, 7 मोबाइल एवं 3 नग कटर मशीन किया बरामद

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- मनेन्द्रगढ़ के झगराखाण्ड रोड स्थित जायसवाल डेली नीड्स में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी की इस घटना में 3 अपचारी बालकों को पकड़ा गया है जिनके पास से चोरी का 40 हजार रुपये नगद और 7 नग मोबाइल बरामद किया गया है।

मामले का खुलासा करते हुए मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि सुमीत जायसवाल झगराखा॑ड रोड सा॑ई बाबा तिराहा के पास निवासी ने मनेंद्रगढ़ थाना आकर 10 अक्टूबर 2020 को रात्रि 04.46 बजे दुकान का शटर का दरवाजा खोलकर नगदी रकम 1,90,000 / रूपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना मनेन्द्रगढ में भादवि की धारा 457, 380 के तहत मामला कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पंकज शुक्ला को दी गई। अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में टीम तैयार कर थाना प्रभारी सचिन सिंह के नेतृत्व में अलग – अलग टीम बनाकर पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ नाबालिग बच्चे काफी पैसे खर्च कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर संदेही बच्चो को तलब कर पूछताछ करने पर प्रार्थी सुमित जायसवाल के यहाँ दुकान से चोरी गया नगदी रकम को 04 लडके मिलकर चोरी करना बताये है उसमे से आपस में हिस्सा बटवारा करना और 1,55,000 / रूपये को एक साथी लेकर चले जाना तथा 15000-15000 / रूपये हिस्सा बटवारा मिलना जिसमें से कुछ पैसा खर्च कर देना बताये विधि विरुद्ध बालको से 40 हजार रुपये बरामद किया गया है।

विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको द्वारा थाना मनेन्द्रगढ व थाना झगराखांड क्षेत्रान्तर्गत और भी नगदी रकम एवं मोबाईल चोरी करना बताने पर सब्जी मण्डी मनेन्द्रगढ घर से चोरी गया मोबाईल एवं थाना झगराखाड से चोरी गया मोबाईल कुल 07 नग बरामद किया गया है तथा कटर मशीन 03 नग बरामद किया गया है और भी कई मोबाइल फरार आरोपियो के पास होना बताये है। मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय बोर्ड बैकुण्ठपुर में रिमाण्ड पर भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सचिन सिंह , सहायक उप निरीक्षक आर. एन.गुप्ता , नईम खान , प्रधान आरक्षक रवि शर्मा , आरक्षक नईम खान , जितेन्द्र ठाकुर , राकेश शर्मा , प्रदीप लकडा , प्रमोद यादव , भूपेन्द्र यादव , सैनिक विनित सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: