मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- शिक्षा के प्रति सवेंदनशील सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 8 और स्कूलों में मरम्मत कार्य के लिए 20 लाख रुपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है। भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो के अथक प्रयास से राज्य शासन(स्कूल शिक्षा विभाग) द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक स्कूलों में अहाता, मरम्मत व जीर्णोध्दार निर्माण कार्य के तहत भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें प्राथमिक शाला ठकुरहथी सोनहत में अहाता निर्माण हेतु 5 लाख, प्राथमिक /माध्यमिक शाला साल्ही में अहाता निर्माण हेतु 5 लाख, माध्यमिक शाला पसौरी में अहाता निर्माण के लिए 5 लाख, प्राथमिक शाला हर्रीटोला घुटरा में मरम्मत कार्य हेतु 1 लाख, प्राथमिक शाला बिहारपुर में मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख, प्राथमिक शाला ढुलकु में मरम्मत कार्य के लिए 1लाख, प्राथमिक /माध्यमिक शाला साल्ही में शौचालय मरम्मत हेतु 1 लाख,
प्राथमिक शाला बरहोरी में मरम्मत कार्य के लिए 1 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से कलेक्टर कोरिया द्वारा प्रदान की गई है। वही एक दिन पहले ही विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा 34 ग्राम पंचायतों में स्कूलों के मरम्मत हेतु 28 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी।

Categorized in: