सूरजपुर- राज्य सरकार द्वारा लॉक डाउन में ही आज सोमवार से खोले गए शराब दुकानों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि शराब दुकानों में खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिससे कोरोना वायरस जैसी महामारी फैलने की आशंका और प्रबल हो गई है उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आसीन होने से पहले शराबबंदी का वादा किया था मगर सत्ता आते ही उसके सारे वादे झूठे साबित होते गए और अब तो वैश्विक महामारी कोरोना जिस तेजी से पांव पसार रहा है और इसके रोकथाम के लिए लाक डाउन कर विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं ऐसे समय में शराब दुकानों को खोल कर सीधे-सीधे बीमारी को दावत देने जैसे काम करने पर उतारू है।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार के कथनी और करनी में अंतर है।शराब दुकानों में खुलेआम सोशल डिस्टेंसी की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिसे तत्काल बंद करना जनहित में सार्थक साबित होगा।

Categorized in: