सीतापुर:-बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत एक युवक द्वारा ब्राम्हण समाज के विरुद्ध किये गये अमर्यादित टिप्पणी से ब्राम्हण समाज काफी उद्वेलित है।ब्राम्हण समाज ने टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध थाने में ज्ञापन सौंप उसके विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है।     

विदित हो कि बिजली विभाग सीतापुर में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत ग्राम जजगा विकास खँड मैनपाट निवासी निर्मल कुजूर विगत काफी दिनों से ब्राम्हण समाज के विरुद्ध फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करता चला आ रहा था।सोशल मीडिया में उसके द्वारा ब्राम्हण समाज के विरुद्ध भड़कीले बयानबाजी के साथ साथ लोगो को भ्रामक जानकारी देकर ब्राम्हणों के विरुद्ध भड़काया भी जा रहा था।युवक द्वारा किये जा रहे भ्रामक एवं घिनौनी करतूत की जानकारी जब ब्राम्हण समाज को मिली तो वे उद्वेलित हो उठे और सोशल मीडिया में भ्रामक एवं अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्ध थाने में मय सबूत ज्ञापन सौंप कार्रवाई की माँग की है।इस संबंध में थाना प्रभारी अनूप कुमार एक्का ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Categorized in: