अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया में सोमवार को सुबह करीब पाँच बजे अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ा. इसी बीच बादल की गड़गड़ाहट व तेज हवा के साथ बारिश होने लगी. और आकाशिय बिजली के गिरने से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गईं व एक अन्य घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार ग्राम टाटीझरिया के पुरब पारा में निवासरत पार्वती पति जनकदेव 26 वर्षीय की आकाशिय बिजली गिरने से चपेट में आकर आकस्मिक मौत हो गईं. तथा पास के पड़ोसी चंद्रदेव पिता थुपा 18 वर्षीय को भी मामूली आकाशिय बिजली के झटके लगे. हालांकि चंद्रदेव स्वस्थ हैं। उक्त दोनो घर पर ही मौजूद थें. इसकी जानकारी ग्राम के लोगों ने तत्काल सरपंच पति राकेश सिंह व उपसरपंच महेंद्र यादव को दिया. सूचना पर टाटीझरिया के सरपंच पति व उपसरपंच दोनों मौके वारदात पर पहुचें. उन्होंने पुलिस सहित अन्य संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद मृतिका पार्वती का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौप दिया गया. आकाशिय बिजली से हुवे हादसे से पति सहित परिवार के अन्य सदस्य सदमे में हैं पार्वती का एक बालक जो करीब एक वर्ष का हैं. ग्राम के सरपंच पति राकेश सिंह व उपसरपंच महेंद्र यादव ने मृतिका के परिवारजनों को हर तरह का सहयोग किया. तथा परिजनों को शासन द्वारा प्रदत्त श्रधांजलि योजना अंतर्गत तत्कालीन सहायता राशि 2000 रुपयें प्रदान किया.

Categorized in: