प्रतापपुर/ वेयर हाउस कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दरहोरा  में बन रहे गोदाम निर्माण  में व्यापक पैमाने पर भर्राशाही की जा रही है। इसके अधिकारियों को यह भी पता नहीं है कि गोदाम बनाने वाली एजेंसी कौन सी है और यह गोदाम कितनी लागत से बन रहा है।

गोदाम के निर्माण अवधि लागत के बारे में कोई सूचना पटल भी चस्पा नहीं किया गया है। निर्माण कार्यों में नान के पास न ही इस्टीमेट है और न ही किसी भी तरह जानकारी। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि कहीं ठेकेदार से मिली भगत का खेल तो नहीं। इस संबंध में नान के स्थानीय प्रबंधक आर के शुक्ल से पूछे जाने पर केवल इतनी जानकारी मिली कि गोदाम 40-50 लाख रुपए की लागत से बन रहा है और किस इंजीनियर की देख रेख में बन रहा है यह भी जानकारी नान के अधिकारियों के पास नहीं है। निर्माण कार्य में जो बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें बालू कम और कंकड़ पत्थर अधिक हैैै। यहां तक की मिट्टी मिली रेत भी उपयोग किया जा रहा है। इसमें कालम में उपयोग होने वाले कांक्रीट में भी सीमेंट स्तरहीन है। आखिर बिना किसी देखरेख के इस तरह के निर्माण कार्य को किस तरह ठेकेदार के भरोसे छोड़ दिया गया है यह अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है। 

कार्यस्थल पर नहीं है सूचना पटल 

छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य स्थल पर किसी प्रकार की सूचना पटल नहीं लगाई गई है जबकि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी निर्माण कार्य को शुरू करने से पहले उस स्थल पर निर्माण से संबंधित समस्त जानकारी नागरिक सूचना पटल के रूप में जारी की जाए इस संबंध में विभाग के इंजीनियर राठौर से बात करने पर उन्होंने कहा कि नए साल में व्यस्त होने की वजह से मैं जानकारी नहीं दे सकता 

श्रमिक सुरक्षा मानकों का भी  उपयोग नहीं

ज्ञात हो कि कृषि उपज मंडी प्रतापपुर में भी गोदाम निर्माण कार्य प्रगति रथ है जहां निर्माण कार्य के द्वारा कुछ मजदूर विद्युत लाइन के चपेट में आने से घायल हो गए थे जिसमें एक की स्थिति अभी भी खराब है  छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे जरूर गोदाम निर्माण में श्रमिक सुरक्षा उपाय के नियमों का पालन भी नहीं हो रहा है आखिर जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारी कहां नदारद थे यह समझ से परे है

घटिया निर्माण पर होगी कार्रवाई कलेक्टर सूरजपुर

इस संबंध में सूरजपुर जिले के कलेक्टर इफ्तत आरा   से चर्चा के दौरान कहा कि आपके द्वारा बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य स्थल पर सूचना पटल व निर्माण कार्य में  गुणवत्ता का का उपयोग किया नहई किया जा रहा है इस संबंध में जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी

Categorized in: