• नशे मे वाहन चलाने वाले, हुड़दंग करने वाले, देर रात तक डीजे का उपयोग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित।

• सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जगह जगह ब्रेथ ऐनालाइज़र के साथ चेकिंग पॉइंट।

• महिला गस्ती दल द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो, मंदिरो, पार्को एवं चौक चौराहो पर महिला सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था।

• सड़क सुरक्षा के मामलो मे त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000 के माध्यम से आमनागरिक कर सकते अपनी सुचना दर्ज।

• शहर मे पुलिस बल द्वारा किया गया फ्लैग मार्च।

• 17 फिक्स पिकेट एवं 15 से अधिक पेट्रोलिंग वाहन लगातार सुरक्षा मे तैनात।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा नये वर्ष मे क़ानून व्यस्था के सुचारु संचालन एवं किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु आज दिनांक को रक्षित केंद्र अम्बिकापुर मे पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर सजग एवं सतर्क रहकर ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार शघन पेट्रोलिंग कर क़ानून व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया, प्रत्येक पेट्रोलिंग पार्टी एवं फिक्स पकेट को नशे मे वाहन चलाने वालो,हुड़दंग करने वालो एवं देर रात तक डीजे के माध्यम से शोर शराबा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा शहर के भीड़ भाड़ के इलाको मे लगतार भ्रमण किया जायगा, नये वर्ष मे क़ानून व्यवस्था कायम रखने मे महिला गस्ती दल को भी प्रमुख जिम्मेदारी दी गई हैं, महिलाओ से सम्बंधित मामलो मे महिला गस्ती दल अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी, नव वर्ष मे आमनागरिकों की काफ़ी संख्या को देखते हुए सभी प्रमुख मार्गो चौक चौराहो, मंदिरो तथा पार्को मे पुलिस बल कि पर्याप्त उपलब्धता रखने की जानकारी दी गई, आमनागरिक किसी भी प्रकार की समस्या मे सरगुजा पुलिस के डायल 112 एवं अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से अपनी सुचना दर्ज करा सकते हैं।

सरगुजा पुलिस द्वारा नये वर्ष मे सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानी की रोकथाम के उद्देश्य से सभी मार्गो मे पुलिस बल को ब्रेथ ऐनालाइज़र के माध्यम से सभी वाहन चालकों को चेक करने एवं नशे मे वाहन चलाने वालो पर विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं।सड़क सुरक्षा के मामलो मे त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर 9627344000

के माध्यम से आमनागरिक कर सकते अपनी सुचना दर्ज करा सकते हैं।

सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से निवेदन करती हैं कि नशे मे वाहन न चलाये, रैश ड्राइविंग न करें, वाद विवाद कि स्तिथि उत्पन्न ना होने दें किसी भी प्रकार की समस्या मे सरगुजा पुलिस को सूचित करें।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिलेवासियो को नये वर्ष की शुभकामनायें दी गई हैं, एवं स्वयं को एवं अपने परिजनों को सुरक्षित रहकर नये वर्ष का स्वागत करने हेतु अपील जारी की गई हैं।

ब्रीफिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कामता सिंह दीवान, यातायात उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ईमानवल लकड़ा,उप पुलिस अधीक्षक महालक्ष्मी कुलदीप, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, मणिपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी शामिल रहे।

सरगुजा पुलिस आमनागरिकों की सेवा एवं सुरक्षा मे सदैव प्रतिबद्ध हैं।

[31/12, 18:26] Shammi Tiwari PRO पुलिस: प्रेस विज्ञप्ति

• अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बतौली थाना का औचक निरीक्षण।

• बीट सिस्टम को प्रभावी तौर पर लागु करने, निगरानी, माफ़ी बदमाश की चेकिंग करने,महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने किया गया निर्देशित।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला द्वारा थाना बतौली का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना प्रभारी को वर्ष के अंतिम मे क़ानून व्यवस्था को कायम रखने समेत कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना प्रभारी बतौली को प्रत्येक गाँव के नागरिकों को सरगुजा पुलिस के सोशल मीडिया से जोड़कर बीट सिस्टम को प्रभावी तौर पर लागु कर जनजागरूकता के माध्यम से अपराध नियंत्रण करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थाना छेत्र के गुंडा बदमाश, निगरानी बदमाश एवं माफ़ी बदमाश की लगातार चेकिंग करने, तथा जिस निगरानी बदमाश कि उम्र अधिक हो गई हैं उसका माफ़ी बदमाश मे तब्दील करने, जिन आरोपियों द्वारा थाना छेत्र मे लगातार अपराध किये जा रहे हैं, उनके विरुद्ध निगरानी खोलने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी बतौली को महिला सम्बन्धी अपराधों मे त्वरित कार्यवाही करने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने, गुम इंसान की पत्तासाजी हेतु कायमी के साथ साथ इस्तेहार जारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद पाण्डेय समेत बतौली थाना के समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

Categorized in: