रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के वार्ड क्रमांक 2 में कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद प्रशासन के द्वारा वाड्रफनगर रोड जेल रोड में बैरीकेट्स लगाकर करीब 400 मीटर एरिया को सील कर दिया गया एवं इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया प्रशासन के द्वारा किये जा रहे प्रतिबंध को अनावश्यक बताते हुए अब वार्डवासी एवं जनप्रतिनिधि मुखर हो रहे हैं। वार्ड वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कोरेना के जंग में हम प्रशासन के साथ हैं परंतु हमें विश्वास में लेकर प्रशासन को कार्य करने की आवश्यकता है न कि अनावश्यक रूप से परेशान करने की।                                

गौरतलब है जिला प्रशासन ने नोबेल कोरेना वायरस के संक्रमण काल के दौरान रामानुजगंज के संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल जांच हेतु भेजा गया था जिसमें नगर के वार्ड क्रमांक 2 में होम आइसोलेशन में रखे गए युवक का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के कारण कोरेना वायरस संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 2 के 400 मीटर क्षेत्र की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया घोषित कंटेनमेंट जोन के पूरब दिशा में लरंगसाय चौक पश्चिम दिशा में कांवटिया स्टील उत्तर में कार्यालय जल संसाधन विभाग दक्षिण में रिंग रोड स्थित है। घोषित कंटेनमेंट जोन के बाद इसे पूर्णता सील कर दिया गया वही चारों तरफ बेरीकेटिंग कर दी गई। यहां तक कि वार्ड क्रमांक 2 जो रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग मैं है सभी के दरवाजे आगे की ओर खुलते हैं वही सभी के घरों के पीछे ताला लगा दिए गए जहां ताला की लगाने की सुविधा नहीं वहां पर जाली से घेर दिया गया। प्रशासन कि इस कड़ाई से लोग असुविधा महसूस कर रहे हैं वही प्रशासन के कढ़ाई पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

नहीं मिल रही है होम डिलीवरी की सुविधा- वार्ड वासियों ने आरोप लगाया कि हम लोगों को घरों में तो कैद कर दिया गया है परंतु हमें अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होम डिलीवरी नहीं मिल पा रही है दिए गए मोबाइल नंबर पर मोबाइल करने पर फोन नहीं उठता वही उठने पर भी टालने वाली बात की जाती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 3 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है- वार्ड क्रमांक 2 को कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाने के बाद कंटेनमेंट जोन के मेरा रहे लोगों को जहां परेशानी हो रही है वहीं नगरवासी भी परेशान हो रहे हैंशहर का एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  वार्ड नं एक में पहुंचने के लिए अब 3 किलोमीटर अतिरिक्त घूम कर जाना पड़ रहा है।

रिपोर्ट आने से पहले संदिग्ध मरीज को क्वॉरेंटाइन सेंटर से छोड़ना गलत- अधिवक्ता जेपी गुप्ता ने कहा कि कोरेना पॉजिटिव आए युवक को आमंत्रण धर्मशाला में क्वॉरेंटाइन किया गया था परंतु इसका जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसे छोड़ दिया गया जिसके बाद वह अपने वार्ड क्रमांक 2 वाले घर में आया था यदि रिपोर्ट आने से पहले तक उसे क्वॉरेंटाइन रखा जाता तो ऐसी परेशानी हम सबको नहीं उठानी पड़ती। भाजपा नेता अरुण केसरी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन तो प्रशासन द्वारा घोषित कर दिया गया परंतु इसी कंटेनमेंट जोड़ में मेडिकल की दुकान है जहां से लोगों को आवश्यक दवाइयां मिलती थी जो नगर में अन्य मेडिकल दुकानों में नहीं मिल पाती थी ऐसे में नगर वासियों की परेशानी समझी जा सकती है श्री केसरी ने प्रशासन के द्वारा अनावश्यक रूप से लोगों को परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया।

श्री केसरी ने कहा कि कंटेंटमेंट जोन में पहले रामेश्वर गुप्ता के घर तक सील किया गया था जिसे बाद में बढ़ाकर लरंगसाय चौक तक कर दिया गया जो पूर्णता गलत है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि कोरेना पॉजिटिव मरीज नगर के वार्ड क्रमांक 2 में मिलने के बाद प्रशासन के द्वारा मुस्तैदी दिखाई गई जो प्रशंसनीय है परंतु प्रशासन को भी जनता को विश्वास में ले उन से चर्चा कर कार्य किए जाने के सकता है। ताकि जनता एवं प्रशासन के बीच समन्वय बन सके एवं कोरेना के खिलाफ जंग में हम सब एकजुट रह सके।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि रामानुजगंज का प्रत्येक नागरिक कॅरोना के  इस जंग में प्रशासन के साथ खड़ा है किंतु  इस विषम परिस्थिति में नागरिकों को विश्वास में लेकर कार्यवाही  किया  जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कंटेनमेंट जोन में फसे नागरिक कई असुविधाओं का सामना कर रहे हैं कंटेन्मेंट जोन के लोगो से चर्चा कर उन्हें तत्काल राहत देते हुए कम से कम सुबह शाम समय में एक एक घंटे की छूट देनी चाहिए ताकि वे अपनी अति आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सके तथा दैनिक मजदूर भी  अपने काम पर जा सके। इस संबंध में एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार कंटेंटमेंट जोन को सील किया गया है।

Categorized in: