रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रविवार की शाम आए तेज अंधड़ तूफान ने जमकर तबाही मचाई ग्राम देवगइ, देवीगंज, चंदनपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में दर्जनों घरों को नुकसान हुआ वहीं सैकड़ों की संख्या में पेड़ भी गिरे। कई बिजली पोल एवं तार भी अंधड़ तूफान की चपेट में आकर गिर गए। आंधी तूफान के बाद तत्काल जनपद सदस्य सुरेंद्र टोप्पो प्रभावित गांव में पहुचे एवं क्षति का आकलन कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अचानक आए तेज अंधड़ तूफान ने जमकर तबाही मचाई ग्राम देवगई, देवीगंज चंदनपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में ग्रामीण कोमल चौधरी, चंदन कुशवाहा, जगत मरकाम, संतोषचौबे , मालदेव पाल, रघुनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, ढिबरी सहित अन्य दर्जनों लोगों के घरों को नुकसान पहुंचाया। कई घरों के ऊपर तो पेड़ गिर कर पूरे घर को नुकसान कर दिया। घटना के तत्काल बाद जनपद सदस्य सुरेंद्र टोप्पो ने प्रभावित गांव का दौरा किया एवं प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजे की मांग की। गौशाला को भी हुआ बड़ा नुकसान- ग्राम देवगई में स्थित गौशाला में भी तेज अंधड़ तूफान से भारी नुकसान हुआ गौशाला के  पूरे शेड उखड़ गए। जिससे वहां गायों के रहने के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। प्रशासन को तत्काल गौशाला में व्यवस्था बनवाए जाने की आवश्यकता है।

नेशनल हाईवे 343 हुआ जाम- तेज आंधी तूफान के बाद नेशनल हाईवे 343 में सागर पेट्रोल पंप के समीप भी पेड़ बीच सड़क पर गिर गया था जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिनके द्वारा जेसीबी के माध्यम से पेड़ को हटवा कर तत्काल रास्ता को चालू करवाया गया।

जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने भी की मुआवजे की मांग- क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने कहा कि हमारे जिला पंचायत क्षेत्र के गांव में रविवार  के शाम तेज अंधड़ तूफान से भारी नुकसान हुआ है प्रशासन को तत्काल नुकसान का आकलन कर प्रभावितों को मुआवजा दिए जाने की आवश्यकता है। श्री यादव ने कहा कि कई ऐसे गरीबों के घर भी टूटे हैं जिनके सामने अब रहने का आसरा भी खत्म हो गया है।

Categorized in: