मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने वार्ड वासियों की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया है ! भूमि पूजन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने बताया कि लंबे समय से वार्ड क्रमांक 12 में मस्जिद के सामने सीसी रोड की मांग वार्ड वासियों के द्वारा की जा रही थी जिसको गंभीरता से लेते हुए वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था जिसके कारण राशि स्वीकृत होकर टेंडर किया गया ! उन्होंने कहा कि सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमिपूजन होने से उन्हें काफी खुशी है कि आज बहुप्रतीक्षित मांग वार्डवासियों की पूरी हो रही है ! वार्ड पार्षद व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने कहा वे वार्ड के संपूर्ण विकास के लिए सदैव तत्पर और प्रयत्नशील रहेंगे ! वार्ड वासियों ने कहा कि लंबे समय से मस्जिद के सामने सीसी सड़क की मांग की जा रही थी लेकिन पूर्व पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था जिसके कारण सीसी सड़क व नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा था ! वर्तमान वार्ड पार्षद कृष्ण मुरारी तिवारी व नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल के प्रयास से आज सीसी सड़क व नाली का भूमि पूजन हो रहा है जिससे वार्ड वासियों में हर्ष व्याप्त है ! वार्ड क्रमांक 12 में 3 सीसी सड़क जिसमें एक सड़क 3 लाख 95 हजार, दूसरी सड़क 10 लाख 54 हजार एवं तीसरी सड़क दो लाख सात हजार एवं 10 लाख की लागत से नाली का निर्माण कराया जाएगा! भूमि पूजन अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे, इंजीनियर मुकेश दुबे, डॉक्टर करन, इंदिरा से॑गर, पार्षदगण नागेंद्र जायसवाल, श्याम सुंदर पोद्दार, राजू यादव, अनिल प्रजापति, अभय बड़ा, मोहम्मद शाहिद, अनिल वर्मा, इमरान खान, अबरार अहमद समेत वार्ड के गणमान्य जन उपस्थित रहे !

Categorized in: