मनेंद्रगढ़ ! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौघडा के शांतिनगर में लंबे समय से सीसी रोड की मांग की जा रही थी ! रेलवे केबिन के नीचे नदी के तट पर बसे शांतिनगर निवासियों को आवागमन हेतु सड़क की आवश्यकता थी उन्हें आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था ! पूर्व में ग्राम पंचायत चौघडा के कई सरपंच बने लेकिन उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया गया ! जब ग्राम पंचायत चोपड़ा के सरपंच संतोष सिंह बने तो उन्होंने शांतिनगर में सीसी रोड बनवाने की पहल शुरू की और सीसी सड़क का प्रस्ताव और स्टीमेट बनाकर स्थानीय विधायक गुलाब कमरो को दिया ! विधायक गुलाब कमरो ने शांति नगर वासियों की परेशानियों को देखते हुए बिना देरी किए सीसी रोड स्वीकृत कर दिया ! जब अब शांति नगर में सरपंच संतोष सिंह के द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू किया गया तो शांति नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई ! इस संबंध में सरपंच संतोष सिंह ने बताया कि सीसी रोड की मांग लंबे समय से की जा रही थी जो आज सीसी रोड निर्माण के साथ शांति नगर वासियों की पुरानी मांग पूरी हो गई और जनता की मांग पर धीरे धीरे हर पारे मोहल्ले में सीसी रोड सहित अन्य विकास के कार्य कराए जा रहे हैं !

Categorized in: