रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कन्हर नदी के जलस्तर का कम होने का इंतजार करते हुए आज चौथे दिन जल संसाधन विभाग अंबिकापुर की टीम के द्वारा एनीकट के सभी गेटों को खोल दिया गया वहीं उस गेट को भी खोला गया जो 2 साल से बंद पड़ा था एनीकट का गेट खुलते ही एनीकट के ऊपर से पानी जा रहा था वह तुरंत कम हो गया एनीकट का गेट खोलने से नगर के वार्ड क्रमांक 13,14,15 के लोगों ने राहत की सांस ली वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने भी जल संसाधन विभाग की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद कन्हर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था वही एनीकट का गेट नहीं खोले जाने कारण कन्हर नदी का पानी नगर के वार्ड क्रमांक 13,14,15 में घुसने का खतरा मंडराने लगा था जिसकी सूचना कलेक्टर को मिलते ही तत्काल उनके द्वारा आधी रात में ही अधिकारियों की टीम नगर के जल स्तर का जायजा लेने भेजा था वह दूसरे दिन ही जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर की टीम गेट खोलने पहुंच गई थी जो 48 घंटे जलस्तर घटने का इंतजार करते हुए एक गेट खोल पाई थी वही आज चौथे दिन एनीकट के सभी गेटों को खोल दिया गया एनीकट के सभी गेट खुलते ही जो एनीकट के ऊपर से पानी जा रहा था वह तत्काल कम हो गया। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम विभाग के अमले के साथ आज भी मौके पर डटे रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने जल संसाधन विभाग की टीम के द्वारा उफनती नदी एवं मूसलाधार बारिश के बीच जिस प्रकार से एनीकट के गेटों को खोला गया उसके लिए पूरे टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।

           

2 वर्ष से बंद गेट भी खुला- झारखंड की ओर बना अंतिम गेट 2 वर्षों से नहीं खुला था जिस कारण एनीकट का स्टोरेज बहुत ही कम हो गया था वही रेत एनीकट के बराबर भर गया था परंतु अब उस गेट के भी खुल जाने के कारण स्टोरेज भी नदी का बढ़ जाएगा।

झारखंड के लोगों ने भी ली राहत की सांस- झारखंड के हॉट दोहर एवं मड़वा नाले के किनारे बसे घरों तक पानी एनीकट नहीं खुलने के कारण घुसने का खतरा मंडरा रहा था परंतु एनीकट खुल जाने से मड़वानाला एवं हाटदोहर के लोगों ने भी राहत की सांस ली।

Categorized in: