रुपये नहीं देने से नाराज पुत्र ने कर दी पिता की पिटा
0 पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
सूरजपुर। रुपए व पासबुक देने से इंकार करने पर पुत्र ने पिता की बेदम पिटाई कर इसे लहूलुहान कर दिया है। आहत पिता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बताया गया है कि ग्राम डेडरी के सतीश जायसवाल ने मंगलवार की सुबह अपने पिता सुरेश जायसवाल से रुपये की मांग किया जिसपर उसने रुपए पास मे नही होने की बात कही। जिसके बाद युवक ने अपने पिता से उसके बैंक पास देने को कहा। पिता ने यह कहते हुए बैंक पास बुक देने से मना कर दिया कि उसके खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 25 हजार रुपये आया है जिसको वो मकान निर्माण के लिए रखा है। इस बात से नाराज सतीश ने अपने पिता की बेदम पिटाई कर दिया जस वह लहूलुहान हो गया। मामले का विडियो भी किसी ने बना कर शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर आहत वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आहत की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 284, 506 व 323 का अपराध दर्ज किया है।
