बिश्रामपुर। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पद के लिए पीएम प्रसाद का नाम तय कर अनुशंसा कर दी गई है। लोक उद्यम चयन बोर्ड ने आज साक्षात्कार के बाद चयन सूची जारी की है। वर्तमान में पीएम प्रसाद सीसीएल में सीएमडी हैं। पीइएसबी द्वारा साक्षात्कार के लिए अंबिका प्रसाद पंडा सीएमडी, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, पीएम प्रसाद सीएमडी, सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, मनोज कुमार, सीएमडी, सीएमपीडीआईएल, अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (वित्त), एमडीसी लिमिटेड, प्रभुदयाल चिरानियां, सीनियर जीएम, बीएसएनएल, अशोक वर्णवाल (आईएएस), प्रधान सचिव (वन विभाग), मध्य प्रदेश, आलोक सिंह (आईआरएस), आयकर आयुक्त के नाम चयनित किए थे, जिसमें आज साक्षात्कार उपरांत पीएम प्रसाद का नाम चेयरमैन पद हेतु चयनित किया गया है।

Categorized in: