राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ बर्बर मारपीट की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरका निवासी सुभय आयम पिता इंदल आयम उम्र 22 वर्ष अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था। इसी दौरान लहन सिंह धुर्वे और रामरुप ने उसे पकड़ लिया और उसका हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
चलगली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लहन सिंह धुर्वे पिता घासीराम निवासी अलका एवं रामरुप पिता मधुप्रसाद उम्र 30 वर्ष, निवासी अलका को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Categorized in: