राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर 

बलरामपुर बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी और बिजली बिल हाफ योजना को बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बलरामपुर बिजली कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल की प्रतियां जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार आम जनता को बिजली बिल बढ़ाकर लूट रही है। कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रही है और तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा जब तक बिजली बिलों में राहत नहीं दी जाती
इस प्रदर्शन में जनपद पंचायत सदस्य समीर सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजू सिंह, कांग्रेसी नेता नन्हेलाल गुप्ता, छोटू विश्वास, समर बहादुर सिंह, एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश यादव, युवा कांग्रेस नेता अमृत जयसवाल, दिनेश भगत, आशीष यादव, रूपेश गुप्ता, दीपक यादव, हबीबुल्ला ख़ान, जनपद पंचायत सदस्य अमीन साय, पिंटू यादव, लुकेश्वर यादव, ओसपाल यादव, उमेश यादव, शिव बालक, देव नारायण, जायद हसन, सबित अली, हेमंत यादव, आशुतोष कश्यप, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Categorized in: