अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कुदरगढ़ उचित मूल्य राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। और वहाँ उपस्थित हितग्राही राजकुमारी से दुकान में मिलने वाले राशन की मात्रा एवँ गुणवत्ता की जानकारी ली। साथ ही अन्य हितग्राहियों से राशन के समय पर मिलने की जानकारी ली। उन्होंने अपने समक्ष ही हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन का वजन करा कर राशन वितरित कराया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े और अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ में की घोषणा
0 कुदरगढ़ में शीघ्र बनेगा रोप वे, जल्द टेंडर होगा
0 कुदरगढ़ में विश्राम गृह की घोषणा
0 उपस्वास्थ्य केंद्र और पुलिस चौकी भवन की घोषणा
0 बिहारपुर रोड की गुणवत्ता की जांच की घोषणा
0 जून तक बिहारपुर रोड गुणवत्ता पूर्ण बनेगा
0 शिवनन्दनपुर में आईटीआई की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात अभियान के तीसरे दिन भटगांव विधानसभा, जिला सूरजपुर के विकासखण्ड ओड़गी के ग्राम कुदरगढ़ में पहुँचे।
मुख्यमंत्री ने ग्राम कुदरगढ़ में माता बागेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ की पहाड़ियों के मध्य महुआ पेड़ के नीचे आमजनो से भेंट मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिये निर्देश
ग्रामीण की मांग पर उनके गांव के नजदीक राशन दुकान में जुड़ेंगे नाम।
नहीं तय करनी पड़ेगी 16 किमी पहाड़ की दूरी
गड़ई पारा निवासी हरीलाल ने बताया गड़ई पारा के 25 परिवार को 16 किमी पहाड़ चढ़कर कुदरगढ़ आते हैं जिसमे 2:30 घंटे का समय लगता है, यदि खराब रास्ते से आते हैं तो 35 किमी पड़ता है जहां नदी-नाला खराब रास्तों का सामना करना पड़ता है। उनकी मांग है उनके गाँव को उनके नज़दीकी पंचायत घुडई से जोड़ा जाए जहाँ से उन्हे राशन लेना आसान हो जाएगा।
लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कुदरगढ़ के चौपाल में 74 लाख रुपये की लागत का नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धरसेड़ी , 28 लाख रूपये की लागत का उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन इन्दरपुर का लोकार्पण, 46.48 लाख रुपये की लागत का मेन रोड हर्रापानी पण्डोपारा पहुंच मार्ग में केरा छरिया नाला में पुलिया, 46.38 रुपये की लागत का परसिया से रामपुर पहुंच मार्ग बगईहा नाला पर पुलिया, 49.99 रुपये की लागत का बिलासपुर से ईरापारा पहुंच मार्ग में इरानाला पर पुलिया निर्माण का शिलान्यास किया।

Categorized in: