रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामानुजगंज के द्वारा जिले के शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संविदा पदों के लिए भरे गए आवेदन पत्रो की छटनी के लिए संलग्न सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारी के द्वारा छटनी के दौरान महिला अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर फार्म से निकालकर व्हाट्सएप में मैसेज कर व्यक्तिगत रूप से मिलने संबंधी बातें की जा रही थी एवं मिलने पर पहचान लोगे जैसे शब्द लिख रहा था इससे परेशान होकर अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप सहायक ग्रेड 3 के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की।                                               

गौरतलब है कि नगर के जिला  जेल रोड में स्थित उड़ान संचालित हो चुके भवन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए विभिन्न पदों के लिए संविदा नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन भरा गया है जिसके छटनी  कार्य के लिए पूरे जिले से करीब 120 शिक्षकों, सहायक ग्रेड 2, 3 एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी कार्य में  बृजकिशोर बुनकर सहायक ग्रेड 3 जिसकी पदस्थापना विकासखंड राजपुर के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल गोपालपुर में है की भी ड्यूटी लगाई गई है। बृजकिशोर बुनकर के द्वारा महिला अभ्यर्थियों के फार्म में से उनका मोबाइल नंबर देखकर व्हाट्सएप में मैसेज किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर महिला अभ्यर्थियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा बृजकिशोर बुनकर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

शुभम के नाम से करता था चैटिंग – बृजकिशोर बुनकर महिला अभ्यर्थियों से शुभम के नाम से चैटिंग करता था व्यक्तिगत रूप से मिलने की बातें मैसेज में लिखा था वही जब महिला अभ्यर्थी के द्वारा नहीं पहचानने की बात कही गई तो वह मिलने पर पहचान लेने की बात भी मैसेज करता था यही नहीं वह फार्म भरने की बात मैसेज के जरिए कर रहा था।

रात में भी कर रहा था मैसेज- बृजकिशोर 2 दिनों से महिला अभ्यर्थियों को परेशान कर रहा था वही वह रात में भी मैसेज करके जबरदस्ती बात करने की लगातार कोशिश कर रहा था जिससे परेशान होकर अभ्यर्थियों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर ने दिए  जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश- अभ्यर्थियों के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्टर श्याम धावडे ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।

Categorized in: