रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए  भूमि पूजन एवं  शिलान्यास के अवसर पर रामानुजगंज में भी राम भक्तों में उत्साह का माहौल रहा जय श्रीराम के नारे से पूरा रामानुजगंज गुंजायमान रहा तो वही नगर के सभी मंदिरों में भजन कीर्तन होते रहे वही नगर के प्राचीन राम मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 6 दिसंबर 1992 अयोध्या में गए कारसेवक विमलेश सिन्हा, प्रमोद केसरी, अरुण केसरी एवं अनूप तिवारी को पगड़ी पहनाकर एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। चारों कारसेवकों के द्वारा अपने यात्रा संस्मरण से भी लोगों को अवगत कराया।

                                                  6 दिसंबर 1992 को अयोध्या गए कारसेवक विमलेश सिन्हा ने कहा कि उस समय हम लोगों लोगों के पास अयोध्या जाने के लिए पैसे नहीं थे परंतु राम का नाम लेते हम लोग कैसे अयोध्या पहुंच गया हम खुद नहीं जानते उस समय पूरा देश अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए राममय में हो गया था उस समय का संस्मरण हम सभी नहीं भूल सकते। वही प्रमोद केसरी अरुण केसरी एवं अनूप तिवारी ने भी उस समय का यात्रा संस्मरण बताते हुए अपने जीवन के लिए गौरवशाली पल बताया। इस दौरान कन्हैया लाल अग्रवाल, दयाशंकर दुबे, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, उषा गुप्ता, चंदा सिंह ,जेपी गुप्ता, अंकित गुप्ता, अश्वनी गुप्ता ,अजय यादव अनिल गुप्ता, अनोज यादव सहित नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुनील गुप्ता के द्वारा किया गया।

सभी मंदिरों में हुए पूजा अर्चना के कार्यक्रम- नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के पहल पर कहीं भी मंदिर में एक जगह भीड़ एकत्रित न हो पाए इसलिए नगर के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित कराया गया। श्री अग्रवाल ने कहा कि नगर के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए ताकि जिस प्रकार से लोगों में भारी उत्साह है उस कारण कहीं एक जगह भीड़ एकत्रित न हो सके।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुवा महाआरती राम मंदिर में, हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड का पाठ- नगर के प्राचीन राम मंदिर में देर शाम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ महा आरती का आयोजन एवं प्रसाद वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित किया गया वहीं वार्ड क्रमांक 11 में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता के उपस्थिति में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस दौरान धनंजय मिश्रा अंकित गुप्ता, पवन गुप्ता, विकास दुबे, जय गोविंद गुप्ता अशोक गुप्ता, हिरदेश गुप्ता सहित नगरवासी उपस्थित थे।

भगवा ध्वज से सजा रामानुजगंज- राम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के खुशी में पूरा रामानुजगंज राममय म नजर आया जहां जगह-जगह भगवा झंडे लहराए गए वहीं देर शाम नगर के सभी घरों में घी के दिए भी जलाए गए।

Categorized in: