मनेन्द़गढ़ ! कोरोना महामारी के इस संकट में मनेंद्रगढ़ नगर पालिका पूरी तरह से  अलर्ट है शहर को  कोरोना महामारी से  सुरक्षित रखने के लिए नगरपालिका पालिका द्वारा गुरुवार को पूरे शहर में सैनिटाइज कराया गया कोरोना महामारी के बचाव के लिए नगर पालिका ने गुरुवार को फायर ब्रिगेड में सैनिटाइजर भरकर पूरे शहर को सेनेटाईज कराया!  इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल,  नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी,   मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे,  विभिन्न वार्डों के पार्षद तथा नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे !  नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे ने शहरवासियों से मुंह में मास्क लगाकर तथा साबुन से हाथ धोने व  सैनिटाइजर का उपयोग करने हेतु आग्रह किया है साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि बेवजह घरों से बाहर ना निकले तथा दुकानदार शासन प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पालन कर निर्धारित समय में ही अपने प्रतिष्ठानों का सावधानी पूर्वक संचालन करें !

Categorized in: