अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। जिला बलरामपुर रामानुजगंज के विकासखंड कुसमी के अन्य राज्यों से लौटने वाले जिला के श्रमिकों मजदूरों सहित अन्य निवासियों को नगर पंचायत के कचरा उठाने जाने वाले वाहन पर बैठाकर अस्थाई रूप से बनाए गए क़वारन्टीन सेंटर में रखे जाने का मामला सामने आया हैं. साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था को लेकर भी क़वारन्टीन सेंटर पहुँचने के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा उठाया गया हैं. यह जानकारी के एक युवा कांग्रेस को मिली जिनके द्वारा जानकारी मीडिया को दिया गया हैं।

उक्त मामले में जानकारी के अनुसार झारखंड राज्य के ग्रीन जॉन जिला डालटेनगंज ग्राम सतबरवा से लौटने पर नगर पंचायत कुसमी वार्ड क्रमांक 8 के निवासी इंद्रजीत पासवान को प्रशासन द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया. इसके पूर्व सैनिटाइजर का छिड़काव कर किया गया. जिसके बाद उक्त व्यक्ति को नगर पंचायत कुसमी द्वारा डंपिंग स्थल तक पहुंचाए जाने वाले बदबूदार वाहन से कलेक्टर बलरामपुर के आदेशानुसार जवाहर नगर में बनाए गए अस्थाई क्वॉरेंटाइन सेंटर में पहुंचाया गया.


इस बारे में उक्त व्यक्ति के पड़ोसी व एक युवा नेता ने जानकारी देते हुवे बताया कि बलरामपुर अंतर्गत कुसमी नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 08 इंद्रजीत पासवान निवासी है. जो 1 दिन पूर्व राज्य झारखण्ड के सतबरवा जिला डाल्टेनगंज से आये है, और उन्हें कुसमी थाना से सूचना दी गई कि आप अस्पताल जा के अपना चेकअप करा ले. जिसके बाद मंगलवार 7 बजे रात को उसने सामुदायिक स्वस्थ केंद्र कुसमी अस्पताल पहुँच कर उपस्थित डॉ से लक्षणों का चेकअप कराया. तथा अन्य राज्य से लौटने के कारण 14 दिन के लिये जवाहरनगर में बनाये गये अस्थाई क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेजे जाने की बात कही गई.

उक्त व्यक्ति ने आरोप लगाते हुवे कहा हैं की 2 से 3 घण्टे बैठे रहने के बाद उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर लेकर जाने हेतु नगर पंचायत कुसमी से स्वच्छ भारत मिशन की जो कचरा फेंकने वाले गंदी गाड़ी से उसमे पिछे डाले पर बैठाकर ले जाने लगें जिसपर पत्नी के द्वारा कहा गया कि मैं निजी वाहन कर दे रही हूँ. लेकिन किसी ने एक न सुनी और कचरे वाहन में ले जाने लगे. तभी घर से उनकी माँ के द्वारा चटाई दिया गया. तब चटाई बिछाकर क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाया गया।

स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल पर मिला जवाब

युवा नेता ने बताया कि स्वस्थ विभाग कुसमी से किस प्रकार का वाहन की सुविधा नही दिया गया. नगर पंचायत के सीएमओ के द्वारा बताया गया कि रहने खाने पीने सभी चीजों की व्यवस्था के लिये हमारे टीम वहाँ है. किसी प्रकार का दिक्कत नहीं होगा. लेकिन पहुँचते ही उक्त व्यक्ति द्वारा अव्यवस्थाओं की पोल खोलते हुवे क्वॉरेंटाइन सेंटर से वीडियो बनाकर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया. उक्त मामले में बीएमओ अनुज टोप्पो ने बताया की लक्षण परीक्षण किया गया. सैंपल परीक्षण की बात आ रही हैं यदि आदेश मिलेगी तो सेंपल परीक्षण किया जाएगा. एंबुलेंस की सुविधा मरीज को दी जाती है यदि यदि कोई मरीज आता है तो उसे तत्काल सुविधा हमारे द्वारा दी जाती हैं.

रात भर भूखे ही गुजारनी पड़ी रात

कुसमी मुख्यालय से नगर पंचायत के 10 किलोमीटर दूर ग्राम जवाहरनगर छात्रावास में क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है. रात को इंद्रजीत पासवान के पहुंचते ही उसे भोजन नहीं मिला जिस कारण भूखे ही रात गुजारनी पड़ी. क्वॉरेंटाइन सेंटर में 5 लोग तीन – चार दिन पूर्व से हैं. बताया गया हैं कि न ही किसी प्रकार का वहाँ चैन से सोने की व्यवस्था हैं. न ही खाने – पीने की अच्छी व्यवस्ता है, ना ही उन्हें कोई भोजन मिल रहा है. सूखा राशन दे दिया गया है. और सभी लोग मिलकर खाना बना रहे हैं. युवा नेता के अनुसार छात्रावास में देख-रेख पर लगे सचिव द्वारा स्वयं बनाने व खाने को कहा गया हैं. रात से इंद्रजीत पासवान क्वॉरेंटाइन सेंटर अगले दिन के दोपहर तक भूखा रहा.

Categorized in: