अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। जिला पंचायत सदस्य बलरामपुर अंकुश सिंह ने अमल करते हुए बलरामपुर कलेक्टर को प्रतिवेदन देकर अवगत कराया है कि उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र क्रमांक 09 बलरामपुर के कुसमी में एंबुलेंस प्रदान की जाए। एम्बुलेंस की सुविधा बेहतर नही मिलते के कारण लोग कॉफी परेशान हैं।

भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 अंकुश सिंह ने अपने दिए गए प्रतिवेदन में बलरामपुर कलेक्टर को बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेरे क्षेत्र क्रमांक में ग्राम वासियों को स्वास्थ्य सुविधा हेतु एंबुलेंस की अति आवश्यकता हैं. इस क्षेत्र में ग्रामीण आदिवासी बाहुल्य होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ हैं। ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की
गई

Categorized in: