तीनों आरोपियों ने बाइक अड़ाकर वारदात को दिया था अंजाम

अंबिकापुर. लुचकी घाट के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक युवक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। युवक बतौली स्वास्थ्य केन्द्र में महतारी एक्सपे्रस का चालक है। वह शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जाने निकला था। इस दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास तीनों बदमाशों ने बाइक अड़ाकर युवक का मोबाइल व ५०० रुपए लूट लिया था। युवक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीडि़त की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिर तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली टीआई विलियम टोप्पो ने बताया कि धनंजय प्रजापति पिता बिन्दू प्रजापति राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला का निवासी है। वह बतौली स्वास्थ्य केन्द्र में महतारी एक्सप्रेस का चालक है। वह ११ मई की शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जाने निकला था। रास्ते में अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित लुचकी घाट के पास पहले से मौजूद 3 युवकों ने सडक़ पर बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया और डरा धमका कर मोबाइल व ५०० रुपए लूट लिए। इस दौरान युवक ने बदमाशों की बाइक का नंबर याद कर लिया और घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी।
बाइक नंबर से पकड़े गए आरोपी
घटना के दौरान महतारी का चालक आरोपियों की बाइक का नंबर याद कर लिया था। उसने पुलिस को उक्त नंबर बताया। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने दरिमा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी शुभम पिता मोहन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने 2 साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने खैरबार निवासी प्रभु साहू पिता विजय साहू व घुटरापारा निवासी धीर साहू पिता कृष्णा साहू को गिर तार कर जेल भेज दिया है।

Categorized in: