मनेन्द्रगढ़ । मनेंद्रगढ़ क्षेत्र वासियों के द्वारा लंबे समय से मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की जा रही थी जिसकी मांग पूरी होने की उम्मीद उस समय दिखी जब मनेंद्रगढ़ विधायक व भरतपुर सोनहत विधायक ने बुधवार को कलेक्टर कोरिया के साथ मेडिकल कॉलेज को लेकर चैनपुर स्थित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया । चैनपुर स्थित 65 एकड़ शासकीय भूमि में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा । दोनों विधायकों ने 2 माह के अंदर मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन करने की बात कही है ।

मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि निरीक्षण के दौरान भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद व वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग की थी जिसको लेकर तत्कालीन केंद्र सरकार के केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी लेकिन मनेंद्रगढ़ में आज तक मेडिकल कॉलेज को लेकर कोई आधारशिला नहीं रखी गई है । पूर्व की भाजपा सरकार ने मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने को लेकर अपनी कोई रुचि नहीं दिखाई थी और ना ही गंभीर थी । वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस की सरकार मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने की इच्छा रखती है और मेडिकल कॉलेज को लेकर क्रियान्वयन किया जा रहा है । मेडिकल कॉलेज को लेकर बुधवार को चैनपुर स्थित शासकीय भूमि का निरीक्षण किया गया है मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कम से कम 60 एकड़ जमीन की आवश्यकता है जो जमीन चैनपुर में 65 एकड़ है जिससे पूरी तरह से मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए पर्याप्त है । राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने कहा कि मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज को लेकर जल्द ही आधारशिला रखी जाएगी ।उन्होंने कहा कि वे और मनेंद्रगढ़ विधायक दोनों भाई मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे । आगामी 2 माह में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पूजन किया जाएगा । इस दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार थी जिसके कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में सांसद चरणदास महंत की मांग पर मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण उस घोषणा का क्रियान्वयन नहीं हो पाया था अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और प्रदेश सरकार चाह रही है कि मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो जिसको लेकर प्रशासन व उनके द्वारा क्रियान्वयन हेतु कदम उठा दिया गया है या यूं कहें कि मेडिकल कॉलेज का कार्य आज से ही प्रारंभ हो गया है 2 माह के अंदर मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि का पूजन किया जाएगा अब और स्थल का निरीक्षण नहीं किया जाएगा सीधे भूमि होगा । कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए कम से कम 50 एकड़ होनी चाहिए जो चैनपुर में 50 एकड़ से अधिक होनी है उस पर मेडिकल कॉलेज बनाया जा सकता है प्रशासन द्वारा भी मेडिकल कॉलेज को लेकर कवायद शुरु कर गई है । इस अवसर पर एसडीएम श्री चौहान, तहसीलदार , आर आई , समेत सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष प्रभा पटेल, जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह , नगर पंचायत झगड़ा खांड अध्यक्ष रजनीश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, चंद्रकांत चावड़ा सहित अन्य जन उपस्थित रहे ।

Categorized in: