चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट ने भी खोला मोर्चा शहर से बाहर बुधवारी बाजार लगाने की एसडीएम से की मांग

मनेन्द्रगढ़ । छत्तीसगढ़ में तेजी के साथ कोरोना वायरस अपना पांव पसार रहा है जिसको लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जहां पर कोरोना के अधिक मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं वहां पर लॉकडाउन डाउन की घोषणा की गई है । कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरिया जिला प्रशासन अलर्ट है जिसको देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने मनेंद्रगढ़ शहर के बीच में लगने वाली बुधवारी बाजार को चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट व फुटकर एवं सब्जी व्यवसायियों की एक बैठक लेकर आमाखेरवा में लगाने का निर्णय लिया गया था । लेकिन कुछ फुटकर व सब्जी व्यवसायियों को प्रशासन का यह निर्णय नागवार गुजरा वही कुछ मौकापरस्त लोग अपनी राजनीति चमकाने व्यवसायियों की अगुवाई करते हुए शहर में बुधवारी बाजार को दूसरी जगह लगाने का विरोध कर जमकर हंगामा मचाया तथा एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई । एसडीएम द्वारा सब्जी विक्रेताओं के प्रतिनिधियों को बुलाकर उन्हें समझाने की कोशिश भी की गई लेकिन सब्जी विक्रेता बीच शहर में बुधवारी बाजार लगाने पर अड़े रहे आमाखेरवा मैदान में बाजार लगाने से इंकार कर दिया । जबकि एसडीएम द्वारा 1 सप्ताह में सभी सब्जी व्यवसायियों के दुकान लगाने की स्थाई व्यवस्था करने की बात कही गई लेकिन सब्जी व्यवसाई अपने ही बात पर बीच शहर में बुधवारी बाजार लगाने पर अडे रहे । सब्जी व्यवसायियों की आक्रामक रवैया को देखते हुए एसडीएम ने रक्षाबंधन तक शहर में ही सब्जी दुकान लगाने की छूट दे दी है जिसको सब्जी व्यवसाई अपने जीत के रूप में देख रहे हैं । वही बीच शहर में बुधवारी बाजार लगने से सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई जाती हैं तथा भीड़ भाड़ में बिना माक्स लगाए ही लोग घूमते नजर आते हैं जिससे बुधवारी बाजार में कोरोना बम फूटने का आशंका बनी रहती है जिसको लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट ने बुधवारी बाजार को कोरोना संक्रमण काल तक शहर से बाहर लगाए जाने की मांग एसडीएम कार्यालय पहुंचकर की है । फुटकर व सब्जी विक्रेताओं की आक्रामक रवैया को देखते हुए प्रशासन आगामी दिनों में शहर में बुधवारी बाजार पर प्रतिबंध लगा सकता है ।

Categorized in: