प्रतिबंध के बीच ठेके में लिए तालाब में ग्रामीण मार रहा था मछली
अंबिकापुर। आगामी 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध के बीच ठेके में दिए गए तालाब में मछली मार रहे ग्रामीण ने ठेकेदार को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
बधियाचुआ अंबिकापुर निवासी जय प्रकाश चिर्रे ने पुलिस को बताया है कि मछली पालन करने के लिए 15 लोगों के समूह ने मिलकर राजा मुड़ा तालाब का ठेका लिया है। बीते 03 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने दोस्त इब्राहिम अंसारी के साथ राजा मुड़ा तालाब के पास गया तो वहां गांव का सुरेन्द्र टोप्पो जाल लेकर मछली मार रहा था। जब वह सुरेन्द्र टोप्पो को मछली मारने से मना किया तो वह गाली-गलौज करते हुए तालाब तरफ आने पर जान से मार देने की धमकी देने लगा। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: