अंबिकापुर। सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने एवं शराब पीने के लिए जगह उपलब्ध करने वाली महिला पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने दो प्रकरण दर्ज किया है।
गांधीनगर थाना पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बढ़नीझरिया की सुनीता मानिकपुरी अपने घर के छपरी में सार्वजनिक लोगों को शराब पिलाती है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर शराब सेवन कर रहे व्यक्ति मौके से भाग गए। पुलिस टीम सुनीता मानिकपुरी 30 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सीतापुर अंतर्गत भिठुवा रोड में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी रमेश कुजूर 30 वर्ष निवासी भवराडांड व वनमाली पैकरा 33 वर्ष निवासी सूर बखरीपारा के विरूद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस टीम मामले में कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार करके वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडेय व शिवचरण साहू, आरक्षक पवन यादव, सतीश चैहान, संजय एक्का, एडवर्ड एक्का, सैनिक रमेश विश्वकर्मा शामिल रहे।

Categorized in: