अंबिकापुर। पालतू कुत्ते के द्वारा काटकर जख्मी करने की रिपोर्ट नेहरू वार्ड सत्तीपारा निवासी टेंट संचालक ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है।
सत्तीपारा निवासी शर्मा टेंट हाउस के संचालक नरेश शर्मा पिता रामस्वरूप शर्मा ने पुलिस को बताया है कि उसके निवास के सामने रहने वाले अशोक गुप्ता ने कुत्ता पाला है जो काफी खतरनाक है। 04 अगस्त को 06 से 6.15 बजे के बीच कुत्ता अचानक उन पर हमला करते हुए कई जगह काट दिया। नरेश शर्मा ने पुलिस को बताया है कि उक्त कुत्ता अभी तक 5-6 लोगों को काट चुका है, जिससे मुहल्लेवासी भयभीत रहते हैं। इस रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे रोजाना स्कूल आना-जाना करते हंै, जिससे हमेशा भय का वातावरण बने रहता है। कुत्ता के मालिक को समझाइस देने पर वह अनर्गल बातें करने लगता है, जिससे कभी भी अप्रिय स्थिति बन सकती है। रिपोर्ट पर पुलिस ने कुत्ता मालिक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: