अंबिकापुर। जहरखुरानी के दो मामले में वृद्ध सहित दो लोगों की शहर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम कमलपुर निवासी परितोष राय पिता वीरेन्द्र राय 68 वर्ष का अपनी पत्नी से 24 जुलाई की सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर के पीछे की ओर चले गया था। घर पहुंचे पुत्र आलोक राय ने अपनी मां से पिता के बारे में पूछा, तो वह बताई कि झगड़ा, विवाद करने के बाद वे घर के पीछे गए हैं। जब वह घर के पीछे गया तो उसके पिता उल्टी कर रहे थे। कीटनाशक का सेवन करने की जानकारी मिलने पर वे आननफानन में उन्हें रामानुजगंज स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर होली क्रॉस अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था, यहां इलाज के दौरान 07 अगस्त को सुबह 6.30 बजे वृद्ध की मौत हो गई। एक अन्य मामले में जशपुर जिला के सन्ना थाना अंतर्गत ग्राम पटकोना निवासी अरविन्द भगत पिता बूढ़़ा भगत 30 वर्ष की जहर सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने बताया बीते 22 जुलाई को मृतक का पिता मवेशी चराने के लिए घर से कुछ दूर जंगल में गया था। इसी दौरान गांव के भोला ने अरविन्द भगत को जहर सेवन करते देखा और इसकी जानकारी उसके पिता को जंगल जाकर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल में छह दिन तक चले उपचार के बाद रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर स्वजन पहुंचे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होते देख स्वजन उसे होली क्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान बीते रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Categorized in: