राजपुर गेऊर नदी के समीप ऑटो और हाइवा में हुआ जोरदार टक्कर,ऑटो सवार 8 सवारियों को आई गंभीर चोटें,स्थानीय लोगों और राजपुर पुलिस की मदद से सभी घायलों को 108 की मदद से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती,सभी घायलों का चलाया जा रहा है प्राथमिक उपचार,प्राथमिक उपचार के दौरान पांच घायलों को गंभीर चोट होने से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर,राजपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाइवा ट्रक को बरियों चौकी की मदत से जप्त कर ली है।
दरअसल आज राजपुर की और नदी के समीप एक हाइवा ट्रक ने अंबिकापुर की ओर से आ रहे ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी है बताया जा रहा है कि ऑटो सवार सभी सवारी सूरजपुर जिले सिलफिली परसापारा से मेहमानी कर राजपुर वापस आ रहे थे जैसे ही ऑटो राजपुर गेऊर नदी के समीप पहुंची ही थी कि राजपुर की ओर से आ रही हाइवा ट्रक ने सामने से ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो में बैठे 8 सवारियों को गंभीर चोटे आई जिनको स्थानीय लोगों और राजपुर पुलिस की मदद से तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,ऑटो में सवार सभी सवारी राजपुर खुटनपारा के निवासी बताए जा रहे हैं जो सूरजपुर जिले के सिलफिल्ली परसापारा से मेहमानी से घर लौट रहे थे,राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान बिंदु पति स्व.डूबा टोप्पो 65 वर्ष,हीरामणि पति आलम साय 46 वर्ष,राजकुमार यादव पिता स्व.सोहरा 52 वर्ष,सीमा पति राज कुमार उम्र 45 वर्ष,रवि पिता बनारसी उम्र 30 वर्ष को गंभीर चोट आने से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है इसके अलावा कुंवारों पति कोमल उम्र 55 वर्ष,बसंती पति नारायण उम्र 55 वर्ष,गीता यादव पिता राजकुमार 10 वर्ष को मामूली चोटें आई हैं जिनका इलाज राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

Categorized in: