0 जमींन विवाद पर गोली मारकर हत्या की आषंका, जाॅच मे जुटी पुलिस
0 डाग स्कवायड की ली जा रही मदद, 24 घंटे बाद भी नही मिली सफलता
0 मौके पर पहुॅचे एसपी

सूरजपुर । जिले के ओड़गी ब्लॉक के चांदनी क्षेत्र के ग्राम पासल में एक भाजपा नेता के शनिवार की रात से रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने को लेकर समूचे इलाके में सनसनी व अफवाहों का बाजार गर्म है। भाजपा नेता की जमीन विवाद पर गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस की टीम इलाके में भाजपा नेता की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस फिलहाल गोली मारने जैसी बात को पुष्ट नहीं मान रही है, पुलिस का मानना है कि जब तक शव आदि नहीं मिल जाता तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।घटनास्थल से स्थल से गायब भाजपा नेता का गमछा जो खून से रंगा हुआ है मिलना तथा लोगों के पटाखे जैसी आवाज सुनने को लेकर गोली मारने जैसी बात को को पुष्ट किया जा रहा है । भाजपा नेता की खोज में डाग स्क्वायड को भी लगाया गया है, परंतु गायब होने के करीब 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। इस बीच इलाके में हो रही झमाझम बारिश भी इस कार्य में बाधा बन रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वयं पहुंचे हुए हैं। बताया गया है की शनिवार की शाम को पासल के भाजपा नेता जो किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी हैं, शिवचरण काशी उम्र लगभग 60 वर्ष अपने घर से निकले थे और तब से वे अब तक घर नहीं लौटे हैं ।सुबह उस समय गांव में सनसनी फैल गई फैल गई जब भाजपा नेता के घर से बमुश्किल 200 मीटर की दूरी पर उनका गमछा मिला मिला जिसमें खून के धब्बे थे और मौके पर घसीटे जाने जैसे निशान मिलने से लोग हत्या से जोड़ कर देखने लगे। इस बीच कथित घटना स्थल इससे 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले लोगों ने यह कह कर और इसमें बल दिया कि रात में उन्होंने गोली चलने जैसी आवाज सुनी थी और निकल कर देखा भी था परंतु अंधेरा होने के कारण कुछ नहीं देख पाए। इस बात की जानकारी लगते ही परिजनों के साथ साथ आसपास के लोगों ने भाजपा नेता के गोली मारकर हत्या करने से जोड़कर चर्चा करने लगे। देखते ही देखते समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस बीच पुलिस को सूचना मिली तो बिहारपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खून से रंगा गमछा बरामद करने के साथ ही भाजपा नेता नेता की खोज शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं की कथित मौका ए वारदात के साथ-साथ कुछ दूर स्थित नाले के पास भी रक्त के निशान मिले हैं जो हत्या की आशंका को और मजबूत कर रहे हैं। बताया जाता है की भाजपा नेता तथा गांव के ही एक व्यक्ति जो मध्य प्रदेश के सिंगरौली से यहां आकर रह रहा है। उसके बीच जमीन को लेकर विवाद था । इसी से हत्या की घटना को जोड़ा जा रहा है।
2011 से चल रहा था विवाद
बताया जाता है कि रामकुमार साहू व शिवचरण काशी के बीच वर्ष 2011 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जो न्यायालय में भी लंबित है। 2011 में रामकुमार साहू ने ग्राम पासल में 8 एकड़ जमीन खरीदी थी जिसमें से 1 एकड़ को लेकर विवाद चल रहा है। शिवचरण काशी के परिजनों का आरोप है कि इसी मसले को लेकर पूर्व में रामकुमार साहू द्वारा शिवचरण काशी को धमकी दी गई थी।
पुलिस फिलहाल गोली चलने व हत्या को पुष्ट नहीं मान रही है। पुलिस का मानना है कि जब तक शव नहीं मिल जाता तब तक किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इधर भाजपा नेता का मोबाइल भी नहीं मिल रहा है। उसके भाई ने बताया कि शनिवार की रात को करीब 7 बजे के आस-पास उससे बात हुई थी ।उसके बाद से उसका मोबाइल बंद बता रहा है ।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा भैयाथान एसडीएम प्रकाश सिंह राजपूत तहसीलदार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। जहां जहां भाजपा नेता की तलाश की जा रही है ।इस बीच पुलिस ने डाग स्क्वायड की भी मदद ली है मगर अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच की जा रही हैं, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी ।जिस पर संदेह किया जा रहा है उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।गोली चलने की बात पर उन्होंने बताया कि मौके से कोई ऐसा सबूत फिलहाल नहीं मिला है जिसे गोली चलने की बात मानी जाए। ग्रामीणों के पटाखे की आवाज सुनने उन्होंने कहा कि गांव में उसके ही भाई के घर शादी का जश्न है ऐसे में हो सकता है किकिसी ने फटाका आदि फोड़ा हो और लोग उसे गोली चलने की बात कह रहे हो ,फिर भी पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा उन्होंने बताया कि खोजबीन के काम में क्षेत्र में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो जाने से इसमें बाधा आ रही है। जैसे ही बारिश का सिलसिला थमेगा फिर से तलाश शुरू कर दी जाएगी, हालांकि पुलिस के सामने के जंगल व रात हो जाने की भी दिक्कत है जिससे यह काम अब सोमवार को ही हो पाएगा । ओडगी बिहारपुर व मोहरसोप की पुलिस टीम जाॅच मे जुटी है।

Categorized in: