अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के तत्वाधान में आज सामरी जोन के पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओ की बैठक रखी गयी. जहा सर्वप्रथम उपस्तिथ सभी कार्यकर्ताओं को मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित किया गया. कोरोना महामारी से बचाव हेतु सुरक्षित रहने की अपील की गयी।
कार्यक्रम को बढ़ाते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा ने पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं के निवारण हेतु उचित कदम उठाने हेतु आश्वासन दिया तथा नियमित रूप से जोन की बैठक आयोजित कराने की बात कही. हरीश मिश्रा के इस पहल को कांग्रेस पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं ने सराहा और कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि बूथ के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना जा रहा है और उसका निवारण का पहल किया जा रहा है। सामरी पंचायत की महिलाओं ने पिछले तीन महीनों से राशन नही मिलने की शिकायत की तब तत्कालीन कार्यवाही करते हुवे अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने राशन दुकान संचालक को बुलाकर फटकार लगायी एवं तत्काल उन्हें राशन दिलवाया। इस जोन स्तरीय बैठक में कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मिश्रा, युकां जिला अध्यक्ष मुजस्सम नजर, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनोद यादव, सोनू अली, आई पी गुप्ता, गोपातु जनपद सदस्य खसरू बुनकर, सामरी जोन प्रभारी बी डी यादव, इंद्रदेव यादव, युकां मिथलेश गुप्ता, सुनील ठाकुर, सलमान अंसारी, विक्रम गुप्ता एवं सामरी जोन के सभी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Categorized in: