बिहारपुर/सूरजपुर(मुकेश साकेत)- ज्ञात हो की भाजपा मण्डल बिहारपुर चांदनी के भाजपा नेता व किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष शिवचरण कांशी को दिंनाक 13/06/2020 के रात्रि लगभग 8 से 9 बजे के बीच गोली मारकर हत्या कर दिया गया और 24 घंटे में भी शव का कोई भी सुराग नहीं मिलने से रामकृपाल साहू भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपुर ने प्रशासन और राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निशाना साधा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पुरी तरह से फेल हो चुकि है आज प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है शासन आते ही कांग्रेस सरकार में खुलेआम गुंडागर्दी बढ गई है और तो और 24 घंटे में भी ना तो शव का पता है ना तो आरोपी का पता है जिलाध्यक्ष ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि तत्काल भाजपा नेता के शवों ढूंढा जाए और आरोपी को जेल के सलाखों के पिछे भेजा जाए वरना भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

Categorized in: