बलरामपुर- भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार द्वारा कोरोना संकट के दौरान शराब दुकान खोले जाने व प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी तथा दो साल का धान बोनस भुगतान सहित अन्य घोषणाओं की वादा खिलाफी कार्य करने का आरोप लगाया।

जिला संयोजक ,भाजपा आईटी सेल रौशन लाल मणि ने बताया कि भूपेश बघेल सरकार सत्ता में आने से और पूर्व में जितने भी वादे किए थे जैसे किसानों के धान खरीदने के परिपेक्ष में या बेरोजगारों को रोजगार देने के परिपेक्ष में भूपेश बघेल की सरकार इन सभी चीजों में नाकाम रही है, जिला संयोजक ने बताया कि इस लॉक डाउन में भूपेश बघेल की सरकार से उन्होंने कहा जितने भी बेरोजगार रोजगार दी है तो उन्हें कहा फार्म भरवाया है और कहां रोजगार दी है ऐसी भी झूठी वादा नहीं करें।

Categorized in: