छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित घुटरी टोला बेरियम की है घटना


मनेन्द़गढ़! स्थानीय प्रशासन की हठधर्मिता के कारण एक बीमार बुजुर्ग की अस्पताल न पहुंच पाने के कारण घुटरी टोला बैरियर में कार में ही हृदय गति रुकने से मौत हो गई प्रशासन की रवैया से व्यथित परिजनों ने हंगामा किया सूचना पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे ! मिली जानकारी के अनुसार राकेश मिश्रा व नीलेश मिश्रा दोनों भाई एसईसीएल कोरबा में कार्यरत हैं दोनों भाई मंगलवार को 70 वर्षीय अपने बीमार पिता केशव मिश्रा का इलाज कराने कार से उमरिया से बिलासपुर जा रहे थे रास्ते में अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण वे सोचे कि पास में एसईसीएल का मनेंद्रगढ़ आमाखेरवा, मैं नजदीक में अस्पताल है वहां पर भर्ती कराने के लिए अपने पिता को कार में लेकर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की सीमा में स्थित घुटरी टोला बैरियर, पहुंचे जहां पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी व स्थानीय अधिकारी उन्हें छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने के लिए कोई अनुमति ना होने के कारण उन्हें बैरियर में ही रोक दिया वे काफी, मिन्नतें करते रहे लेकिन उन्हें बीमार पिता को अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई नतीजा यह हुआ कि कुछ देर बाद कार में ही उनके बीमार पिता को अटैक आ गया और उनकी मौत कार में ही हो गई पिता की मौत के बाद दोनों भाई व उनके परिजन रो रो कर बिलखने लगे वही उनके परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और प्रशासन की रवैया को देखकर हंगामा करने लगे घटना की जानकारी लगने पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था मृतक के परिजनों का कहना था कि अगर स्थानीय प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी थोड़ी सी भी मानवता का परिचय देकर बीमार को अस्पताल तक ले जाने की अनुमति दे देते तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी !

Categorized in: