रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) बलरामपुर रामानुजगंज जिले के 2345 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका लॉकडाउन के अवधि में जहा शिशुवती महिलाओं एवं बच्चों तक घर घर पूरक पोषण आहार पहुंचा रही है वही बच्चों को संगीत, नृत्य के माध्यम से कहानी सुना कर सजग कार्यक्रम के अंतर्गत बाल्यकाल पूर्व शिक्षा देने का महत्वपूर्ण काम कर रही है। लॉक डाउन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मेहनत से जहा 10202 शिशुवती महिलाओं और 15 से 49 वर्ष तक कि 854 एनिमिक महिलाओं तक पूरक पोषण आहार पहुंचा तो वही इस दौरान मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिले के 13777 बच्चे सुपोषित हुए।

गौरतलब है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान के मार्गदर्शन में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा लाकडाउन की इस विपरीत परिस्थिति में भी अपने कार्यों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है शासन की महत्वपूर्ण टीकाकरण योजना में जहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की जा रही है वही सजग कार्यक्रम के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका घर-घर जाकर कहानी सुना कर नृत्य संगीत के माध्यम से बाल्यकाल के पूर्व शिक्षा दे रही है।
सप्ताह में 5 दिन घर जा कर दिया जा रहा है अंडा- बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 20452 बच्चों का नामांकन दर्ज है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा सप्ताह में 5 दिन बच्चों के घर घर जा कर जहाअंडा खिलाया जा रहा है वही रेडी टू ईट फूड भी घर जाकर ही प्रदान किए जा रहे हैं साथ ही शिशुवती महिलाओं तथा एनिमिक महिलाओं को सुपोषण अभियान के तहत चावल, दाल, आलू, चना और सोयाबीन बड़ी घर पहुंचा कर दिया जा रहा है।

कोरेना के प्रति जागरूकता फैलाने में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका- जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कोरोना लॉक डाउन की अवधि में ग्रामीणों को कोरेना के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है घर-घर जाकर 20 सेकंड तक हाथ धोने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने सहित कोरोना से बचाव के अन्य उपायों एवं सावधानियों को बताया जा रहा है।साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारनटाइन कर उनकी देख रेख में भी अपनी महती भूमिका निभा रही हैं।

Categorized in: