अंबिकापुर। शहर सीमा में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए। अज्ञात कार चालक ने एक के बाद एक दो बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना मणिपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक इंदरपुर निवासी बाबूलाल मिंज अंबिकापुर से रविवार की दोपहर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर सांडबार बेरियर के पास कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया है। कार चालक ने इसके बाद उसके पीछे आ रहे बाइक सवारों को भी टक्कर मारी, इसमें एक युवक की मौत हो गई, दूसरा युवक घायल हुआ है। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बाबूलाल और चरणदास का इलाज चल रहा है। हादसे में गौरीशंकर नाम के युवक की मौत हो गई है। पुलिस कार चालक का पता लगा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक सुखरी का रहने वाला था।

Categorized in: