दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनुप जायसवाल)- भटगांव. लाकडाउन में एक ओर जहां सभी लोग अपने-अपने घरों में संक्रमण के डर से दुपककर बैठे हैं तो वहीं दूसरी ओर जंगल के पशु -पक्षी स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। कहीं सड़क पर मोर नाच रही है तो कहीं पर भालू देखने को मिल रहा है। लाकडाउन के इस दौर में सभी पशु -पक्षी जंगलों से शहर व गांव की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुंदिया में देखने को मिला। आज देर शाम अचानक बुंदिया के जंगलों से निकलकर 16 हाथियों का दल गांव में आ धमका और एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत बुंदिया निवासी रमुन्दर राजवाड़े पिता शीवनाथ रजवार 50 वर्ष आज देर शाम बाजार से सब्जी बेचकर आ रहा था उसी दौरान हाथियों ने दावा बोल दिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। सूरजपुर वनमंडल क्षेत्र के सोनगरा, बंशीपुर, बुंदिया, बगड़ा, केरता, पलढ़ा हाथी प्रभावित क्षेत्र है तथा आये दिन इन क्षेत्रों में हाथियों के आतंक का कहर जारी रहता है। हाथियों के आतंक से पूरे क्षेेत्रवासी परेशान हैं तथा हमेशा शासन-प्रशासन से हाथियों से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। वन विभाग के लाख कोशिशों के बावजूद भी हाथियों के आतंक पर अंकश नहीं लग पा रहा है।

सेटेलाईट कालरिंग हुई फेल- वन विभाग चाहे लाख दावे क्यों न करे की हम हाथियों पर नजर बनाये हुए हैं तथा ट्रैंक्यूलाईज कर रहे है, मगर इस ओर विभाग का सारा दावा बेअसर साबित हो रहा है। यहां तक की विभाग द्वारा हाथियों के लोकेशन का भी पता नहीं लगाया जा रहा है, अगर लोकेशन का पता चल पता तो ग्रामीणों को सचेत कर दिया जाता कि आप सभी सतर्क रहें।

Categorized in: