अम्बिकेश गुप्ता/ कुसमी। जिला बलरामपुर रामानुजगंज के दुरूस्त अंचल सामरी थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने खुद के सर्विस रायफल से स्वयं को करीब 11 बजे गोली मार लिया. जिससे आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था मे उसे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिये लाया गया. कुसमी स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर अवस्था में तेजी से उपचार कर अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया हैं. बताया जा रहा हैं की आरक्षक महेश सिंह क्वारन्टीन सेंटर से ड्यूटी कर थाना कैम्प में खाना खाने आया था. इसी बीच मोबाईल से बात कर रहा था और अचानक किसी बात पर वह थाना कैम्पस के भवन अपनी सर्विस रायफल लेकर गया और छत पर ही गले के ऊपर के हिस्से से ऊपर की ओर गोली चलाया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया. फायरिंग की आवाज सुन कर अन्य पुलिसकर्मियों ने देखा तो वह लहूलुहान तड़प रहा था. जिसे उपचार हेतु कुसमी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया यहां से अम्बिकापुर जिला अस्पताल एम्बुलेंस में भेजा गया. सूचना मिलते ही कुसमी स्वास्थ्य केंद्र में एसडीओपी मनोज तिर्की, कुसमी थाना प्रभारी नसीम उद्दीन दल सहित पहुचकर प्राथमिक उपचार कराया.

Categorized in: