दो दिवसीय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में मुख्य अतिथि स्वरूप पहुंचे थे  

अंबिकापुर। नगर के गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23-24 सितंबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में सरगुजा संभाग की सरगुजा, जशपुर और सूरजपुर जिले की तीन टीमों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल, स्पीड बॉल, शॉफ्ट टेनिस और वेट लिस्टिंग जैसे खेल का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष आदित्येेश्वर शरण सिंह देव और लांग टेनिस संघ के अध्यक्ष देवेश शुक्ला की मौजूदगी में किया गया। आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने मैदान की दुर्दशा देखी और मौके पर निगम के अधिकारियों को बुलाकर आवश्यक कार्यों का स्टीमेट बनाकर देने कहा।
दरअसल गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बास्केटबॉल ग्राउंड में पहुंचे, तो उनसे खेल मैदान की दुर्गति नहीं छिप पाई। उन्होंने निगम के ईई संतोष रवि और इंजीनियर प्रदीप पैकरा को मौके पर बुलाकर उनको मैदान में अति आवश्यक कार्यों का स्टीमेट बनाकर जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बता दें कि यहां महिला खिलाडिय़ों के लिए चेंजिग रूम बना है, जिसकी पिछली दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके अलावा लॉन टेनिस मैदान की तरफ की दीवार कभी भी धराशाई हो सकती है। पानी निकासी नहीं होने के कारण मैदान में पानी रूका रहता है, जिसमें वॉटर हार्वेस्टिंग बनाने के जिपं उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए। संभागीय आयोजन में संभाग के तीन जिलों के कोच, खिलाड़ी, संभाग स्तरीय खेलों के संयोजक राजेश प्रताप सिंह समेत निर्णायक रघुनाथ मुखर्जी, रजत सिंह, प्रिया जायसवाल, ख़ुशबू गुप्ता, मरियम एडगी, साक्षी भगत, प्रज्ञा मिश्रा, प्रियंका पैकरा, अविनाश कुमार, अनीता भगत और सुनैना जायसवाल की भूमिका अहम रही।
खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व का मिलेगा मौका
संभागीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 17 वर्षीय बालक-बालिका बास्केटबॉल, 17-19 वर्षीय बालक-बालिका स्पीड बॉल, 19 वर्षीय बालक-बालिका पॉवर लिफ्टिंग, 17-19 वर्षीय बालक-बालिका वेट लिफ्टिंग, 14-17-19 वर्षीय बालक-बालिका रोलर स्केटिंग, 14-17-19 बालक-बालिका शॉफ्ट टेनिस के मुकाबले में जौहर दिखा रहे हैं। इसमें चयनित खिलाड़ी रायपुर में एक से पांच अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Categorized in: