अंबिकापुर। सरगुजा जिले की दरिमा थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 सितंबर की रात में वह खाना खाकर अपने दोनों बच्चों के साथ सोई थी। देर रात लगभग तीन बजे गांव का रामचरण गलत नीयत से उसे छूने लगा, जिससे उसकी नींद खुल गई। मोबाइल का लाइट जलाकर देखी तो पड़ोस का रामचरण था। कमरे में अंदर पड़ोसी को देख वह उससे पूछी कि कमरे में कैसे आए तो उसने दीवार में चढ़कर अंदर आने की बात कही और बदनीयति से छूने लगा। आरोपित की हरकत देख वह अपनी सास तिराहो को आवाज लगाई, जो दूसरे रूम में सोई थी। वह उसकी आवाज नहीं सुन पाई और रामचरण दरवाजा खोलकर भाग गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन और निर्देशन में दरिमा पुलिस महिला उत्पीडऩ संबंधी मामलों को लेकर चलाए जा रहे गूंज अभियान के तहत आरोपित को दरिमा थाना प्रभारी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ.प्रशांत देवांगन एवं पुलिस टीम ने ग्राम पुटा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ.प्रशांत देवांगन के साथ उप निरीक्षक अनिल सोनवानी, सउनि राकेश मिश्रा, महिला प्रधान आरक्षक फ्रांसिस्का टोप्पो, आरक्षक सोहन राजवाड़े, शिवमंगल, अनिल लकड़ा, संत कुमार, राजीव कुमार शामिल रहे।  

Categorized in: