अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल ने नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरगुजा ही छत्तीसगढ़ वासियों की आराध्य देवी एवं जन आस्था के केंद्र मां महामाया मंदिर के आस-पास संचालित मांस-मटन की दुकानों को हटवाने की मांग की है। कहा गया है प्रशासन के द्वारा मांस-मटन के विक्रय हेतु अलग से बाजार की व्यवस्था की गई है, उसके बाद भी महामाया मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में मांस-मटन की दुकानें संचालित हो रही हंै, जिससे कहीं ना कहीं लोगों की धार्मिक भावनाएं मर्माहत हो रही हैं। महामाया मंदिर सरगुजा वासियों के आस्था का केंद्र है, नवरात्रि के समय में सभी भक्त मां महामाया का दर्शन करने पैदल एवं बिना चप्पलों के, दंडवत होते जाते हैं। ऐसी परिस्थितियों में मंदिर के आसपास चिकन-मटन की दुकानें संचालित होने से लोगों के भक्ति भावना को ठेस पहुंचती है, जिसका भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करती है। नगर निगम आयुक्त से मांग की गई है कि तत्काल मांसाहार की दुकानों को बंद किया जाए। नवरात्रि के समय जितने भी धार्मिक स्थल हैं उनके आसपास भक्तों के लिए शुद्ध पेयजल एवं चलित शौचालय की व्यवस्था की जाए, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला के महामंत्री एवं अंबिकापुर मंडल के प्रभारी संजीव वर्मा, सह प्रभारी हर्ष जयसवाल, अंबिकापुर शहर के नगर अध्यक्ष निशांत सिंह, भाजपा नेता सुनील बघेल, सिंधू सोनी, नगर महामंत्री दीपक यादव, रवि सोनी, सौरभ मिश्रा, रिशु अंबष्ट, विकास गुप्ता, अभिजीत पांडेय, मनीष सिंह, भोलू सिंह सिंगर, परमेश मिश्रा, अमन गुप्ता सहित अन्य भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Categorized in: