राजेन्द्र ठाकुर( राजू) बलरामपुर –बलरामपुर जल संसाधन विभाग ने संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के रामपुर के खारा खेत बांध का निर्माण करा क्या है। इस बांध से लगभग 150 एकड़ भूमि में सिंचाई की जाएगी। जिला पंचायत बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा 35.40 लाख रुपए की बांध निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। कृति मिलने के बाद जल संसाधन विभाग द्वारा बांध बेस्ट वेयर 130 मीटर नहर का निर्माण कराया गया। जिसमें पानी का भरा हो 0.350 एमसीएम होगा जिससे आसपास के लगभग 150 एकड़ के किसानों को भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जिससे आसपास के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। बांध बनने से किसानों को भी काफी खुशी हुई है। किसानों का कहना है कि उन्हें अपने खेती के लिए मौसम पर आधारित रहना पड़ता था लेकिन बांध बन जाने की वजह से उनको खेती करने में आसानी होगी। जिससे वह दोनों फसल रबी और खरीफ आसानी से कमा सकेंगे।

कार्यपालन अभियंता उमाशंकर राम ने कहा कि उक्त बांध के निर्माण से लगभग 150 एकड़ की भूमि में सिंचाई सुविधा का विस्तार हुआ है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में किसानों के लिए यह लाभकारी सिद्ध होगा। बांध का पानी सीधे हमारे खेत तक पहुंचेगा जिससे किसानों को पानी बिना लिफ्ट के उपलब्ध होगा साथी पानी का भराव भी निरंतर जारी रहेगा और वर्तमान में उक्त बांध से सिंचाई की सुविधा मिल रही है। इतना ही नहीं इस बांध से मत्स्य पालन का साथ साथ मवेशियों के लिए भी पानी का निस्तार किया जाएगा।

Categorized in: