अंबिकापुर। बलरामपुर के जिला कार्यालय भवन में 21 नवंबर को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने दबिश दी है। यहां सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक से पूछताछ चल रही है। कलेक्टर कार्यालय परिसर सहित विभाग में लोगों की भीड़ लग गई है

जिले में खनिज विभाग के प्रभारी अधिकारी इससे पहले रायगढ़ में पदस्थ रहे अवधेश बारीक के कई ठिकानों समेत रायगढ़ खनिज विभाग के दफ्तर में आईटी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को नोटिस जारी कर तलब किया था।

सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में आज दोपहर ईडी की तीन सदस्यीय टीम ने खनिज विभाग के कार्यालय में दबिश दी है और प्रभारी खनिज अधिकारी से बंद कमरे में पूछताछ जारी है | ईडी के अधिकारी किन बिंदुओं पर पूछताछ कर बात कर रहे हैं यह पाना मुश्किल है

Categorized in: